कड़ाके की ठंड और ठिठुरन भरी हवाओं के बीच हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में प्रशासन ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जरूरतमंदों के लिए राहत कार्य तेज कर दिया है। बुधवार दोपहर 3:00 बजे असहाय, वृद्ध, विधवा एवं गरीब तबके के लोगों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से 355 कंबलों का वितरण किया गया। नगर पंचायत अंतर्गत करियरी मैदान के समीप स्थित टाउन हॉल परिसर में आय