बांके बाज़ार: ट्रैक्टर की चपेट में आई महिला की इलाज के दौरान मौत, ईंट भट्ठा से लौटते समय हादसा, ट्रैक्टर जब्त
रौशनगंज थाना क्षेत्र के इटवा फील्ड के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पड़री गांव निवासी भुनेश्वर मांझी की पत्नी जमोत्तरी देवी के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमोत्तरी देवी अपने पति को खाना देकर ईंट भट्ठा से घर लौट रही थीं। इसी दौरान ईंट लोड कर आ रही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और महिला को अपनी चपेट में ले लि