मैनपुरी: मैनपुरी में यातायात पुलिस ने एक व्यक्ति का खोया हुआ मोबाइल लौटाया, लोगों ने की सराहना
आशीष चौहान निवासी फतेहपुर थाना दन्नाहार किसी काम से मैनपुरी मुख्यालय में आए थे इनका मोबाइल ऑटो में छूट गया था। आशीष ने आकर करहल चौराहे पर यातायात कर्मचारियों को बताया तो यातायात कर्मचारियों ने मोबाइल खोजने में इनकी पूरी मदद की यातायात पुलिस के TSI रतनलाल व कांस्टेबल अमरदीप सिंह द्वारा काफी खोजबीन कर मोबाइल को प्राप्त कर युवक को सुपुर्द किया गया है।