शाहजहाँपुर। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांट में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्विनी कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।