चितरंगी: ग्राम पिपरवान मार्ग पर अन्नदूत वाहन की टक्कर से 4 भैंसों की मौत व एक भैंस का बच्चा हुआ घायल, हादसे के बाद चालक हुआ फरार
चितरंगी थाना क्षेत्र के पिपरवान मार्ग में एसडीएम एसडीओपी के समीप बेकाबू अन्नदूत वाहन के चालक ने पांच भैंसों को कुचल कर करथुआ मार्ग की ओर भाग गया इस हादसे में चार भैंसों की घटनास्थल पर मौत हो गई और एक भैंस का बच्चा गंभीर रूप से घायल है।