निरसा क्षेत्र में NHAI द्वारा नेशनल हाइवे के दोनों ओर नाला निर्माण करने हेतु की गई खुदाई कार्य को आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है। इसे लेकर ग्रामीणों में अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों के विरुद्ध काफी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते लगभग 3-4 महीनों से नाला खुदाई का कार्य आधा अधूरा है।