पटियाली: लोंगपुर गांव के श्मशान घाट की बदहाली उजागर: टूटी लेटरिंग, जर्जर सीटें और कमरों में भरा सूखा बाजरा
कासगंज जनपद के विकास खण्ड सिढपुरा में विकास कार्यों के दावों के बीच ग्राम पंचायत लोंगपुर भीकपुर का श्मशान घाट बदहाली का शिकार बना हुआ है। यहां मूलभूत सुविधाओं की स्थिति इतनी खराब है कि अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, श्मशान घाट परिसर में स्थित लेटरिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।