आगरा: महाशिवरात्रि पर ताजमहल में निशुल्क प्रवेश व दर्शन के लिए हिंदू महासभा ने किया जनसंपर्क, महंतों को दिए निमंत्रण
Agra, Agra | Feb 11, 2026 महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को तेजो महल में दर्शन की घोषणा के बाद हिंदू महासभा ने जनसंपर्क तेज किया। जिला अध्यक्ष मीरा राठौर, नितेश भारद्वाज, बबलू निषाद, दिनेश निषाद व सौरभ कश्यप ने मनकामेश्वर, राजेश्वर, पृथ्वीनाथ, कैलाश व बलकेश्वर मंदिर के महंतों को निमंत्रण दिए। सभी ने आशीर्वाद दिया। 15 फरवरी को श्रीराम मंदिर से तेजो महल के लिए कूच होगा।