आगरा: सिविल एयरपोर्ट बाउंड्री के पास हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 5 जुआरी गिरफ्तार, ₹5340 बरामद
Agra, Agra | Feb 11, 2026 थाना मलपुरा पुलिस ने चेकिंग गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर सिविल एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 5,340 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और एक टॉर्च बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में लिया।