आगरा: फतेहाबाद रोड, जेपी होटल के पास टाटा ग्राउंड पर ताज महोत्सव-2026 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
Agra, Agra | Feb 11, 2026 ताज महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने फतेहाबाद रोड, जेपी होटल के पास टाटा ग्राउंड का निरीक्षण किया। 18 से 28 फरवरी तक चलने वाले महोत्सव के लिए ले-आउट अनुसार मंच, स्टॉल, फूड जोन, पार्किंग व सुरक्षा व्यवस्था तैयार की जा रही है। इस बार 500 स्टॉल और सूफी, बॉलीवुड, कॉमेडी नाइट जैसे कार्यक्रम होंगे।