नागौर: किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी ने जिला मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान की दी जानकारी
Nagaur, Nagaur | Apr 21, 2025 किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी ने नागौर जिला मुख्यालय पर रविवार दोपहर 12:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए वक्फ सुधार जन जागरण अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व के उस संकल्प का प्रतीक है जिसके अंतर्गत वक्फ संपत्तियों में व्याप्त अनियमितताओं की जांच हो।