कर्वी: कर्वी के तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आई 50 शिकायतें, मौके पर तीन शिकायतों का हुआ निस्तारण
कर्वी के तहसील सभागार में सोमवार की सुबह 11 बजे से ADM, SDM, CO की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया है। जिसमें कुल 50 शिकायतें पहुंची है जिसमें 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया है।इस मौके पर सभी विभागों के अधिकारी तथा थाना प्रभारी व थानाध्यक्ष एवं राजस्व की टीम के साथ साथ आस पास क्षेत्र से आए फरियादी मौजूद रहे।