कर्वी: खोह निवासी वृद्ध ने पड़ोसी महिला पर मकान निर्माण में हस्तक्षेप करने का लगाया आरोप, सम्पूर्ण समाधान दिवस में की शिकायत
कर्वी के खोह निवासी वृद्ध स्वामीनाथ ने पड़ोसी महिला पर मकान निर्माण में हस्ताक्षेप करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि मामले की शिकायत उनके द्वारा कोतवाली कर्वी में की गई पर कोई कार्रवाई न होने पर आज सोमवार की दोपहर 1:30 बजे उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में मामले की शिकायत की है। और न्याय की मांग की है।