मुंगेर: मुख्यालय स्थित जिला पंचायती राज प्रशिक्षण भवन में कार्यशाला का किया गया आयोजन
Munger, Munger | Feb 22, 2024 मुख्यालय स्थित जिला पंचायती राज प्रशिक्षण भवन में आईटीसी मिशन सुनहरा कल के तत्वावधान में धान फाउंडेशन मुंगेर द्वारा सतत विकास के लिए प्रभावी साझेदारी पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला के माध्यम से आहर व पइन जीर्णोद्धार कार्य के बारे में जानकारी दी गई।