पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पड़रा निवासी फरियादी ने आज गुरुवार को शाम लगभग 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि मेरे ही ग्राम के दबंग लोगों द्वारा मेरी स्वयं की जमीन में मकान बनाने से रोक रहे हैं। और मुझे परेशान किया जा रहा है। फरियादी ने दबंग लोगों के खिलाफ पुलिस थाना पिछोर में शिकायत दर्ज कराई है। मदद की लगाई गुहार।