खरगोन जिले के सनावद नगर में शनिवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी और जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। करीब आधे घंटे चली बारिश के दौरान कई स्थानों पर पेड़ और शाखाएं टूटकर बिजली लाइनों पर गिर गईं, जिससे शहर के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। तेज हवाओं से कुछ मकानों की टीन शेड और छप्पर भी उड़ गए, जबकि कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा।