बरेली: बरेली में भवन निर्माण नियमों पर कार्यशाला, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने लोगों को दी नई जानकारी
बरेली में गुरुवार को आईएमए सभागार में भवन निर्माण से जुड़े नियमों को आसान बनाने और लोगों को जागरूक करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। इस कार्यशाला का आयोजन बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) द्वारा उत्तर प्रदेश भवन निर्माण एवं विकास उपविधि-2025 और आदर्श जोनिंग रेगुलेशन-2025 के तहत किया गया।