बरेली: बरेली पुलिस ने बरामद किए 296 गुम मोबाइल, असली मालिकों को लौटाए
बरेली जिले की पुलिस ने शहर और देहात के कुल 296 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा दिए। इन मोबाइलों की कुल कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित रविन्द्रालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने मोबाइल सौंपे। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।