दमोह: पटेरा में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार, मामले में दर्ज हुई FIR
Damoh, Damoh | Jan 9, 2025 दमोह पटेरा कोटा मे असामाजिक तत्वों के द्वारा संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ किए जाने की घटना सामने आई थी। घटना से जनसामान्य में आक्रोश का माहौल व्याप्त रहा। जहां आरोपी बेदीलाल पिता पुतई पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। एस पी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने आज गुरुवार दोपहर 3 बजे घटना की जानकारी दी।