सोमवार की दोपहर करीब एक बजे नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती एवं युवा दिवस के रूप में मनाया गया. इस दौरान स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प देकर कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. साथ ही स्कूली बच्चों के बीच पठान-पाठन के सामग्री वितरण किया गया. इस अवसर पर समाजसेवी डॉ चंद्र मोहन गोराई, सौरभ दास, शामल दास आदि उपस्थित थे.