बूंदी: बूंदी महोत्सव के तहत जैतसागर किनारे भव्य चित्रकला प्रदर्शनी का जिला कलक्टर ने किया शुभारंभ
Bundi, Bundi | Nov 10, 2025 बूंदी महोत्सव की धूम के बीच सोमवार का दिन कला और संस्कृति के नाम रहा। ऐतिहासिक जैतसागर झील के किनारे स्थित मनोरम सुखमहल परिसर कलाकारों के रंगों से सराबोर हो गया। कैनवास पेंटिंग प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्रों ने विदेशी और देशी सैलानियों को आकर्षित किया।