छतरपुर नगर: कितपुरा की गर्भवती महिला की मौत पर सीएमएचओ का एक्शन, रिश्वतखोरी और लापरवाही के आरोपों की जांच शुरू
लवकुशनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला की मौत के मामले में CMHO आर.पी. गुप्ता ने कड़ा संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ डॉक्टरों की विभागीय जांच समिति गठित की है। परिजनों ने इलाज के नाम पर ₹5 से ₹6 हजार की रिश्वत लेने और नियमों के विरुद्ध गर्भपात कराने के आरोप लगाए हैं। सीएमएचओ ने गुरुवार की दोपहर 1:30 बजे बताया कि जांच समिति को 10 दिनों में देंगे।