आहोर: भाद्राजून पुलिस ने मकान से 25 कार्टन अवैध शराब बरामद की, आरोपी मौके से फरार
Ahore, Jalor | Jun 1, 2025 पुलिस थाना भाद्राजून ने इलाके के घाना गांव में कार्यवाही की मकान पर दाबिश दी,मकान की तलाशी लेने पर एक कमरे में अवैध शराब के 25 कार्टन मिले।पुलिस ने शराब जब्त कर ली।मौके से आरोपी फरार हो गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी है, कार्यवाही रविवार को की गई।