आहोर: उम्मेदपुर बेदाना के आशापुरा माताजी मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई
Ahore, Jalor | May 29, 2025 उपखंड आहोर के 325 हाईवे पर उमेदपुर आशापुरा मंदिर अभय धाम पाठोंत्सव मनाया गया। मंदिर संस्थान के अध्यक्ष व आसपास के गांव के ग्रामीणों की मौजूदगी रही। लाभार्थी परिवार द्वारा ध्वजारोहण का लाभ लिया गया। महाप्रसादी का आयोजन हुआ,लाभार्थी परिवार के सदस्यों का स्वागत भी किया गया। अगले वर्ष के आयोजनों की बोलियां भी लगाई गई। इस दौरान भारी संख्या में धर्म प्रेमीमौजूद।