कटंगी: सावरगांव में पेड़ से टकराई बाइक, एक व्यक्ति की हुई मौत व दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
तिरोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सांवरगांव में आम के पेड़ से बाइक के टकराने से एक 48 वर्षीय शख्स की मौत हो गई. वहीं एक अन्य गंभीर रुप से घायल हुआ है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है. मिली जानकारी अनुसार सांवरगांव निवासी खोकराम मसकरे उम्र 48 वर्ष अपने साथी ओमकार शेण्डे के साथ खेत की तरफ जा रहा था इस दौरान उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई.