बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शाह ने सभी विजेता उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं और आम जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का परिणाम है।