बरेली: 1.25 करोड़ की स्मार्ट बस सड़क पर फुस्स, बीच रास्ते स्मार्ट सिटी की AC बस ने तोड़ा दम, ट्रैक्टर बना सहारा
बरेली समेत यूपी के 14 शहरों में चल रही करीब ₹1.25 करोड़ कीमत की इलेक्ट्रिक AC बस बीच सड़क अचानक बंद हो गई। तकनीकी खराबी के बाद बस को ट्रैक्टर से खींचना पड़ा। ट्रैक्टर से खिंचती स्मार्ट बस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हाईटेक परिवहन व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।