शंभूगंज: गढ़ी मोहनपुर गांव में रसोई गैस सिलेंडर रिसाव से लगी आग, एक व्यक्ति झुलसा
गढ़ी मोहनपुर गांव में रसोई गैस सिलेंडर रिसाव से आग लग गई। आग इतना भीषण था की आग की चपेट में आने से गांव के ही अधेड़ सुबोध सिंह झुलसकर जख्मी हो गए। घटना गुरुवार दोपहर बाद 2:00 बजे की है। घटना के बाद परिजनों ने जख्मी को लेकर आनन फानन में नजदीक के अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।