टिकारी: राज इंटर कॉलेज टिकारी के खेल मैदान में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री हुए शामिल
Tikari, Gaya | Jun 6, 2026 राज इंटर कॉलेज टिकारी के खेल मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन कथा बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह हम सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार पहुंचे। जहां उन्होंने आरती में भाग लिया जिसके बाद टिकारी के समस्याओं पर सभी से चर्चा की। इस अवसर पर स्वामी धारणीधर ब्रह्मर्षि कल्याण परिषद सदस्य एवं अनुमंडल क्षेत्र के श्रद्धालु इकट्ठा हुए।