दुधि: बकरीहवां गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बीजपुर थाना क्षेत्र के बकरीहवां गांव के समीप बुधवार रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी सेंदूर, थाना बभनी के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि अनिल कुमार बुधवार को बीजपुर थाना क्षेत्र के चेतवां गांव में आयोजित छठी कार्यक्रम में परिवार सहित शामिल होने गया था।