सासाराम: मुरादाबाद पुल के पास भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई मौत
Sasaram, Rohtas | Apr 12, 2026 मुरादाबाद पुल के पास भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत। रविवार को दोपहर क़रीब 12 बजे सासाराम-चौसा पथ पर मुरादाबाद पुल के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल है।