परबत्ता: सीएस के औचक निरीक्षण से परबत्ता सीएचसी में मचा हड़कंप, मरीजों को बाहर भेजने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार की दोपहर दो बजे तक उस समय हड़कंप मच गया, जब खगड़िया के सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र कुमार अचानक औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का गहन जायजा लेते हुए आपातकालीन कक्ष, ओपीडी, प्रसव कक्ष समेत विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही मरीजों एवं उनके परिजनों स