राजातालाब: वाराणसी लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया संबोधित, जीत का दिया मंत्र
लोकसभा चुनाव की तैयारी का समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को वाराणसी पहुंचे। मुख्यमंत्री का काफिला बाबतपुर से रोहनिया के केसरीपुर स्थित भाजपा क्षेत्र कार्यालय पहुंचा जहां पर उन्होंने चुनाव संचालन समिति की बैठक में हिस्सा लिया ।