हिलसा: मदारपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू
Hilsa, Nalanda | Apr 18, 2026 प्रखंड के मदारपुर गांव में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शिव मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर लोहड़ा, खीरू बिगहा, सुल्तानपुर, विशुनपुर एवं खेवन बिगहा होते हुए लोहंडा सूर्य मंदिर छठ घाट पहुंची। छठ घाट पर फतुहा से लाए गए गंगाजल से ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जलभरी की गई।