सूरजपुर: सूरजपुर के रंगमंच परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
सूरजपुर जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 100 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुए इस आयोजन में शहनाइयों की गूंज, बैंड-बाजों की धुन और पुष्प वर्षा के बीच नवदंपत्तियों ने सात फेरे लेकर सुखद दांपत्य जीवन की शुरुआत की।