कैंट जीआरपी ने फर्जी बम सूचना देकर दहशत फैलाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
वाराणसी। कैंट जीआरपी ने काशी एक्सप्रेस और कमायनी एक्सप्रेस में बम रखे होने की झूठी सूचना देकर यात्रियों में दहशत फैलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।