सिवनी: कारीरात के पास नरवाई में भीषण आग, लखनवाड़ा थाना क्षेत्र में अफरातफरी
Seoni, Seoni | Apr 20, 2026 सिवनी के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र में कारीरात के पास खेतों की नरवाई में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सोमवार को बताया गया कि आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और कई खेत इसकी चपेट में आ गए। स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, वहीं सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। और आग पर काबू पाया गया।