महाराजगंज: बिशुनपुर के पास अनियंत्रित डीसीएम और छोटा हाथी की टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल
30 मई शुक्रवार की रात्रि 10 बजे छोटा हाथी चालक अपने वाहन के नीचे दबकर घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। छोटा हाथी चालक अपना वाहन लेकर मौरावां मार्ग से अपने गांव टांडा जा रहा था। तभी बछरावां की ओर जा रहा डीसीएम बगल से कट मारते हुए निकल गया, छोटा हाथी डाला अनियंत्रित होकर बगल स्थित खाई में चला गया। नीचे दबकर युवक घायल हो गया।