सकरा के विशुनपुर बघनगरी गांव में रात्रि में सियार के हमले में राजदेव मांझी , बालेंद्र मांझी और रूपनपट्टी मथुरापुर पंचायत के मुशहरी राम की सुशीला देवी जख्मी हो गई। सभी का रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। जख्मी राजदेव ने बताया कि घर में चारपाई पर बैठा था। अचानक सियार ने हमला कर दिया।