मोहम्मदगंज: 27 जून तक पैसेंजर ट्रेनों के रद्द रहने से मोहम्मदगंज स्टेशन से यात्रा प्रभावित
दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) द्वारा धनबाद मंडल के सीपीडीआर–बरवाडीह–महुआमिलान रेलखंड में तीसरी अप लाइन के कमीशनिंग कार्य के लिए 23 जून से 27 जून तक नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य कराया जाएगा। इस कारण मोहम्मदगंज स्टेशन सहित आसपास के क्षेत्रों के रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।