रानीवाड़ा: रानीवाड़ा नगर पालिका टीम की बड़ी कार्रवाई, 12 किलो 200 ग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन को किया जब्त
Raniwara, Jalor | Feb 22, 2024 जालौर जिले की रानीवाड़ा नगर पालिका की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में विभिन्न दुकानों से प्रतिबंधित पॉलिथीन व कैरीबैग्स को जब्त किया है। नगर पालिका अध्यक्ष जेठी देवी राणा व अधिशासी अधिकारी महिपाल सिंह के निर्देशन में टीम ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए 12 किलो 200 ग्राम पॉलिथीन को जब्त किया है साथ ही दुकानदारों को पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी।