राजनगर: 90 वर्षीय बुजुर्ग 8 दिन से लापता, ललितपुर स्टेशन पर आखिरी बार दिखे, बेटे ने सोशल मीडिया पर लगाई गुहार
बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम बसारी निवासी 90 वर्षीय सुर्रा अहिरवार पिछले आठ दिनों से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, 26 जून की सुबह करीब 6 बजे वे पैसेंजर ट्रेन से अपने पुत्र बिहारीलाल से मिलने भोपाल के लिए निकले थे। रास्ते में वे ललितपुर रेलवे स्टेशन पर उतरते हुए सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए, लेकिन इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला। वे न तो भोपाल पहुंचे और न ही