विजयीपुर: विजयीपुर थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित, सेवानिवृत्त चौकीदार को विदाई दी गई, थानाध्यक्ष मौजूद रहे
विजयीपुर थाना में पिछले चालीस वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे मुसेहरी के चौकिदार रामाश्रय यादव के सेवानिवृत्त होने पर थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों एवं पुलिस जवानों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। इसकी जानकारी गुरुवार को शाम 7 बजे दी गई।