खरगोन में 100 साल पुराने 367 चांदी से बनी नागदेव प्रतिमा और छत्र को कचरे से निकाला गया है। ट्रेंचिंग ग्राउंड में 4 घंटे मेहनत के बाद 10 टन कचरे में खोजबीन के बाद इन्हें निकाला गया। दरअसल शहर के बाकी माता मंदिर से गलती से कचरे में चली गई थी। यह घटना 14 अप्रैल को हुई थी, जब पूजा सामग्री के साथ प्रतिमा और छत्र नगर पालिका की कचरा संग्रहण गाड़ी में चले गए थे।