सेवा पखवाड़ा-2025 के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी बच्चों को ,मंगलवार 12 बजे पुरस्कार राशि के चेक वितरित किए गए। चेक वितरण कार्यक्रम संयुक्त निदेशक पर्यटन आर.के. रावत, उप जिलाधिकारी अजय कुमार एवं विशेष कार्यपालक अधिकारी, चित्रकूट तीर्थ विकास परिषद की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।