मछलीशहर: शिवरिहा रोड पर भाजपा सभी वर्ग के लोगों की हितैषी है
सुजानगंज क्षेत्र के शिवरिहा रोड बनने के उपलक्ष में स्वागत समारोह का आयोजन शनिवार की सुबह करीब 11 बजे किया गया। यह कार्यक्रम सौरभ यादव के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रानीगंज धीरज ओझा ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी का हित है। पिछली सरकारें लूट खसूट करती थीं लेकिन जब से भाजपा आई है तब से अपराध और भ्रष्टाचार पर अंकुश लग गया है।