परबत्ता: आलम बाजार में मुहर्रम जुलूस के दौरान डीजे विवाद, पुलिस वाहन पर पथराव, खगड़िया पुलिस ने जारी किया बयान
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया थाना क्षेत्र के आलम बाजार में शुक्रवार को मुहर्रम पर्व के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा डीजे बजाने से मना किए जाने पर कुछ लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि पथराव में पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।