सूरतगढ़: वेयर हाउस की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ₹5,11,000 की ठगी, वार्ड-1 निवासी व्यक्ति ने सिटी थाना में दर्ज कराया केस
सूरतगढ़ के सिटी पुलिस थाना में ₹5,11,000 की ठगी करने का एक मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से गुरुवार सुबह इस संबंध में जानकारी मिली। बताया कि इसे लेकर वार्ड-1 निवासी राजेंद्र कुमार ने परिवाद दिया है। जिसमें पश्चिम बंगाल निवासी दो लोगों पर वेयरहाउस की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने धारा 420 सहित अन्य में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।