विदिशा नगर: जिला परिवहन अधिकारी जिले में कर रहे वाहनों की जाच,बताया कि 15वाहनों से128000का लगाया जुर्माना,9जब्त,कार्रवाई लगातार जारी
प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में यात्री बसों से हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रदेश स्तर से सभी जिला मुख्यालय पर जिला परिवहन अधिकारियों को उनकी फिटनेस कागज चालक का लाइसेंस सहित अन्य बारीकियां जांचने की निर्देश दिए थे, रविवार दोपहर 2 बजे जिला परिवहन अधिकारी गिरजेश वर्मा ने बताया कि जिले के अलग-अलग स्थानो मे 24 वाहन नियम विरुद्ध पाए गए