राजातालाब: वाराणसी में युवक ने गमछे के सहारे नीम के पेड़ से लटककर आत्महत्या की
वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के जम्मनपुर गांव में शुक्रवार शाम चार बजे एक युवक ने नीम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 30 वर्षीय इंद्रसेन राय उर्फ नीलू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, इंद्रसेन राय तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े दो भाई गोरखपुर और दिल्ली में नौकरी करते हैं तथा अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं।